शहर में देर रात खूनी संघर्ष, दो पक्षों में 3 लोग घायल, आज़ाद नगर की घटना

सुरेंद्र सिंह तोमर, सीएसपी आजाद नगर
इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित मयूर नगर में पैसों के लेनदेन के चलते दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष हमले में दोनों ही पक्ष के 3 लोग हुए गंभीर रूप से घायल उपचार के लिए एम वाय अस्पताल में कराया भर्ती। मामला देर रात आजाद नगर थाना क्षेत्र के मयूर नगर में भूपेन नामक युवक का रवि से पैसों को लेकर लेनदेन का विवाद था। फिर दोनों पक्ष के लोग आपस में धारदार हथियार लेकर दूसरों पर वार करने लगे घटना में दोनों ही पक्ष के भूपेंद्र रवि और महेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही पक्षों के लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया वहीं दोनों पक्षों की तरफ से प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है बताया जा रहा है भूपेंद्र ने 2 दिन पहले भी एमवाई में सुरक्षाकर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिस पर संयोगितागंज पुलिस भूपेंद्र की तलाश कर रही थी वहीं दोनों ही पक्षों के अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।