बरसात ख़त्म होते ही तेज़ी से पैर पसारने लगा डेंगू, सरकार ने जारी की चेतावनी और बुखार के लक्षण
कोई भी बुखार डेंगू हो सकता है, बुखार होने पर तुरंत कराएं इलाज

भोपाल। यदि बुखार के साथ-साथ यदि तेज सिरदर्द, आंखों के आसपास व मांसपेशियों में दर्द तथा शरीर पर चकते बनना आदि लक्षणों में से दो या दो से अधिक लक्षण दिखाई देने पर कोई भी व्यक्ति डेंगू का मरीज हो सकता है । कभी-कभी रोगी को होने वाला सामान्य बुखार भी डेंगू हो सकता है इसलिए डेंगू होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें ।
इन लक्षणों के साथ-साथ मसूड़ों अथवा आंखों से रक्त स्त्राव अथवा रक्त में प्लेटलेट्स का कम होना आदि गंभीर प्रकार के डेंगू बुखार के सूचक हैं । ऐसी स्थिति में मरीज को अस्पताल में चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार लेना चाहिए ।
इसके साथ-साथ डेंगू से बचाव के लिए कुछ सावधानियां बरतने को भी कहा है : उन्होंने कहा है कि
घर में पानी के कंटेनर ढंककर रखें,
सप्ताह में एक बार पानी के कंटेनर को अवश्य खाली करें,
पैराथ्रम नामक दवा को कैरोसीन में मिलाकर आसपास छिड़काव किया जा सकता है
पूरी बांह के कपड़े पहनें तथा शरीर को ढंककर रखें
सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें
नीम के पत्तों का धुंआ करें तथा खिड़की दरवाजों पर जाली लगवाएं



