Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Madhya Pradeshइंदौर

हाई टेंशन लाइन छूते ही धमाके से बीस फीट दूर जा गिरी महिला, सुखलिया में कपड़े सुखाते वक्त हुआ हादसा, पचास प्रतिशत तक झुलसी, बॉम्बे हॉस्पिटल वालों ने लेने से इंकार किया

 

इंदौर। लॉक डाउन के चलते सुखलिया क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। १८, ए सुखलिया, मेन रोड, इंदौर निवासी श्रीमती सरिता पति राकेश साहू उम्र ४५ वर्ष अपने ही घर की छत पर गद्दा सुखाने के लिए गई थी। छत पर रखे सरिये से महिला ने गद्दे को पलटाना चाहा और उसका हाथ ऊपर जा रही हाई टेंशन लाईन से जा टकराया। हाईटेंशन लाइन से टकराते ही एक जोरदार धमाके साथ महिला बुरी तरह झुलस गई। नीचे खड़े लोग यह घटना देखते रहे। पास ही रहने वाले लोगों ने जब धमाके की आवाज सुनी तो वे दौड़कर आए और एक कंबल में महिला को लपेटकर तुरंत बाम्बे हॉस्पिटल ले गए। बॉम्बे हॉस्पिटल स्टॉफ ने घायल महिला का इलाज करने से मना कर दिया। महिला को  चोईथराम हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती करवाया।

महिला की हालत नाजुक बनी हुई है,डॉक्टरों ने बताया कि श्रीमती सरिता साहू ८०³ झुलस गई है। उनका इलाज चल रहा है। महिला का पति ऑटो रिक्शा चलाता है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker