Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
National News

अगले आठ साल में चीन से भी ज़्यादा होगी भारत की आबादी, 2050 तक 164 करोड़ जनसंख्या होने का अनुमान

जनसंख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है वही चीन 1.42 अरब के साथ पहले स्थान पर है। भारत की आबादी फिलहाल 1.36 अरब है पर अनुमान लगाया जा रहा है कि 2027 तक भारत की आबादी चीन से भी ज़्यादा हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक 2050 तक भारत 164 करोड़ जनसंख्या के साथ टॉप पर पहुँच जाएगा। रिपोर्ट में यह भी बताया है कि 21वीं सदी के अंत तक दुनिया की आबादी 11 अरब तक पहुँच जाएगी। 2050 तक विश्व की आधी आबादी सिर्फ 9 देशों में होगी। इनमे भारत, नाईजीरिया, पाकिस्तान, कांगो, अमेरिका, इंडोनेशिया, मिस्त्र, इथीयोपीया, तंजानिया शामिल है। अगले 30 साल में दुनिया की आबादी 2 अरब से बढ़कर 9.7 अरब तक होने की सम्भावना है। वर्तमान में विश्व की आबादी 7.7 अरब है। दुनिया की आबादी काफी तेज़ी से बढ़ रही हैं। पिछले 69 सालों में दुनिया की आबादी तीन गुना बड़ी है। इस सदी के अंत तक भारत की 1.5 अरब, चीन की 1.1 अरब, नाइजेरिया की 73.3 करोड़, अमेरिका की 43.4 करोड़ और पाकिस्तान की 40.3 करोड़ तक बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker