अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसलमेर द्वारा बालिका विधालय जैसलमेर में यातयात नियमों दी जानकारी सडक सुरक्षा अभियान के तहत यातायात जैसलमेर द्वारा स्कुलों में यातायात नियमों की दी गई जानकारी

जैसलमेर – सडक दुर्घटनाओं के कारण आये दिन कई लोगों की मृत्यु कारित होती है एवं कई लोग घायल होते है। उक्त दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक बनाने हेतु पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर डाॅ. किरन कंग सिधू के निर्देशन में दिनंाक 14.10.2019 से 23.10.2019 तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले में थाना स्तर एवं यातायात शाखाओं द्वारा आये दिन जिन कारणों से ज्यादा दुर्घटनाऐं होती है जैसे तेजगति से वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना, क्षमता से अधिक वाहन में सवारी एवं माल भरना, वाहन चलाते वक्त मोबाईल का उपयोग करना आदि के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जावेगी तथा उनको समझाईश भी की जायेगी।
उक्त अभियान के तहत आमजन को यातायात नियमों की जानकारी भी दी जावेगी। जिसके तहत आज दिनंाक 19.10.2019 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर राकेश बैरवा द्वारा शहर में स्थित बालिका विधालय जैसलमेर में यातायात नियमों की जानकारी दी तथा विधालय स्टाॅफ की मीटिंग लेकर समझाईश की गई कि स्कुल में समय पर यातायात नियमों की जानकारी दी जावे तथा वाहन चलाते वक्त हेलमेट का उपयोग करे तथा नाबालिका छात्राऐं वाहन नहीं चलाये तथा रोड पर चलते वक्त भी पूर्णतः ध्यान देवे। इस दौरान सउनि निश्चल केवलिया एवं कानि. जुगतदान तथा यातायात शाखा स्टाॅफ व विधालय का स्टाॅफ उपस्थित रहा। कानि. जुगतदान द्वारा यातायात नियमों की जानकारी दी गई।