Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
National News

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष वेदांती महाराज इंदौर में बोले कि अयोध्या में ग्यारह सौ फीट लंबा राम मंदिर बने जो इस्लामाबाद से भी नज़र आए

बाइट : रामविलास वेदांती महाराज, कार्यकारी अध्यक्ष,रामजन्म भूमि न्यास

इंदौर : रामजन्म भूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद रामविलास जी वेदांती महाराज ने विश्व का सबसे ऊंचा और भव्य राम मंदिर बनाने की मांग की है। वेदांती महाराज ने इंदौर में कहा कि एक हजार एक सौ ग्यारह फिट ऊंचा मंदिर बनना चाहिए जो कि इस्लामाबाद से नजर आए।

उम्मीद है, कि राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य सभी की भावनाओं को ध्यान रखते हुए विश्व का सबसे भव्य राम मंदिर का निर्माण करेगें। वेदांती महाराज राम मंदिर विवाद में मुख्य गवाह भी रहे है। वेदांती महाराज ने साल 2005 में एक महिने तक गवाही दी थी। वहीं,उन्होंने ने ही वाल्मिकी रामायण के आधार पर भगवान राम के जन्म और अस्तित्व के प्रमाण दिए थे। वेदांती महाराज का कहना है, कि चुकि वे राजनीति से भी जुड़े रहे है। इस वजह से राम मंदिर ट्रस्ट में उन्हें स्थान नहीं मिला है। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सबसे जटिल समस्या का जन भावना के अनुरुप हल निकाला है।

लिहाजा,अब मंदिर का निर्माण भी भव्य होगा,  2024 तक राम मंदिर का पूर्ण निर्माण संभव नहीं है, लेकिन 2024 के चुनाव तक मंदिर का पूरा प्रारुप बनकर तैयार हो जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker