Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Astrology

आज इस योग में ये दान पुण्य करने से होंगे घन, सेहत व यश से संबंधित समस्याओं का समाधान – विश्व विख्यात ज्योतिष गुरु श्री पुरषोत्तम गौड़ द्वारा जानिए

माघ कृष्ण चतुर्थी मंगलवार ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ के अनुसार दिनांक 14 जनवरी को मध्यरात्रि बाद 2:08 पर भुवन भास्कर सूर्यदेव मकर राशि सक्रांति में प्रवेश कर रहे हैं। मकर सक्रांति का प्रवेश काल अर्धरात्रि बाद होने से संक्रांति का पुण्य काल दिनांक 15 जनवरी बुधवार को सूर्य उदय से संपूर्ण दिन रहेगा अतः मकर सक्रांति पर्व 15 जनवरी को मनाना शास्त्रोक्त रहेगा ।
इस साल की मकर संक्रांति का नाम महोदर है। बुधवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र
में संक्रांति मनाई जाएगी। इस योग में दान-पुण्य करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है।
संक्रांति ‘गर्दभ’ पर सवार होकर आ रही है।
मकर सक्रांति के प्रवेश से पूरे वर्ष का शुभाशुभ फल जानने की परंपरा है। इस बार सक्रांति गधे पर सवार होकर संक्रांति का उपवाहन मेष है। संक्रांति गर्दभ पर सवार होकर गुलाबी वस्त्र धारण करके मिठाई का भक्षण करते हुए दक्षिण से पश्चिम दिशा की ओर जाएगी। धोबी के घर में प्रवेश कर रही है। वारनाम महोदरी होने से असामाजिक तत्वों लूटपाट व चोरी की घटनाओं की संख्या अधिक रहेगी ।
राशि अनुसार क्या करें दान
1. मेष- जल में पीले पुष्प, हल्दी, तिल मिलाकर अर्घ्य दें। तिल-गुड़ का दान दें। उच्च पद की प्राप्ति होगी।
2. वृषभ- जल में सफेद चंदन, दुग्ध, श्वेत पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। बड़ी जवाबदारी मिलने तथा महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ होने के योग बनेगें।
3. मिथुन- जल में तिल, दूर्वा तथा पुष्प मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। गाय को हरा चारा दें। मूंग की दाल की खिचड़ी दान दें। ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
4. कर्क- जल में दुग्ध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। चावल-मिश्री-तिल का दान दें। कलह-संघर्ष, व्यवधानों पर विराम लगेगा।
5. सिंह- जल में कुमकुम तथा रक्त पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। तिल, गुड़, गेहूं, सोना दान दें। किसी बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति होगी।

6. कन्या- जल में तिल, दूर्वा, पुष्प डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। मूंग की दाल की खिचड़ी दान
दें। गाय को चारा दें। शुभ समाचार मिलेगा।
7. तुला- सफेद चंदन, दुग्‍ध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। चावल का दान दें। व्यवसाय में बाहरी संबंधों से लाभ तथा शत्रु अनुकूल होंगे।
8. वृश्चिक- जल में कुमकुम, रक्तपुष्प तथा तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। गुड़ का दान दें। विदेशी कार्यों से लाभ तथा विदेश यात्रा होगी।
9. धनु- जल में हल्दी, केसर, पीले पुष्प तथा मिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। चहुंओर विजय होगी।
10. मकर- जल में काले-नीले पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। गरीब-अपंगों को भोजन दान दें। अधिकार प्राप्ति होगी।
11. कुंभ- जल में नीले-काले पुष्प, काले उड़द, सरसों का तेल-तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। तेल-तिल का दान दें। विरोधी परास्त होंगे। भेंट मिलेगी।
12. मीन- हल्दी, केसर, पीत पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। सरसों, केसर का दान दें। सम्मान, यश बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker