Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Madhya Pradesh

इलेक्ट्रॉनिक काँटों से 20 लाख मी. टन धान की रिकार्ड खरीदी

मंत्री श्री तोमर जस्ट-इन-टाइम सिस्टम से किसानों के खातों में जमा हुए 3634 करोड़

इलेक्ट्रॉनिक काँटों से 20 लाख मी. टन धान की रिकार्ड खरीदी : मंत्री श्री तोमर
जस्ट-इन-टाइम सिस्टम से किसानों के खातों में जमा हुए 3634 करोड़

भोपाल : गुरूवार, जनवरी 31, 2019, 17:49 IST
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्दुमन सिंह तोमर ने बताया है कि प्रदेश में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान की 20 लाख मीट्रिक टन से अधिक रिकार्ड खरीदी की गई है। इसके एवज में 3 लाख 61 हजार 690 किसानों के बैंक खातों में 3634 करोड़ 69 लाख रूपये की राशि जमा कराई गई है। इस वर्ष की गई धान की खरीदी पिछले 6 वर्षों में सर्वाधिक है।

धान खरीदी : एक नजर में

प्रदेश में कुल किसान – 3, 61, 690

धान की खरीदी – 20, 76, 962 मीट्रिक टन

प्रति क्विंटल खरीदी दर – 1750/-

किसानों को भुगतान- 3634 करोड़ 69 लाख 22 हजार रुपये “जस्ट-इन-टाइम” साफ्टवेयर के माध्यम से सीधे किसानों के खातें में जमा

राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए प्रदेश में 951 केन्द्र बनाये गये। नागरिक आपूर्ति निगम और मार्कफेड द्वारा इन केन्द्रों पर इलेक्ट्रॉनिक काँटों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य किया गया। मंत्री श्री तोमर ने बताया कि किसानों से की गई खरीदी के एवज में 1750 रूपये प्रति क्विंटल के मान से भुगतान की राशि “जस्ट-इन-टाइम” साफ्टवेयर के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में जमा कराई गई।

मंत्री श्री तोमर ने बताया कि गत 6 वर्षों में इस वर्ष धान की रिकार्ड खरीदी की गई है। उन्होंने बताया‍कि वर्ष 2013-14 में 2 लाख 86 हजार किसानों से 15 लाख 65 हजार मीट्रिक टन, वर्ष 2014-15 में 2 लाख 34 हजार किसानों से 12 लाख 3 हजार मीट्रिक टन, वर्ष 2015-16 में 2 लाख 43 हजार किसानों से 12 लाख 65 हजार मीट्रिक टन, वर्ष 2016-17 में 2 लाख 87 हजार किसानों से 19 लाख 61 हजार मीट्रिक टन और वर्ष 2017-18 में 2 लाख 82 हजार किसानों से 1 लाख 65 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। खरीदी की एवज में किसानों को 2276 करोड़ 25 लाख रूपये राशि का भुगतान किया गया था। इस वर्ष 3634 करोड़ 69 लाख रूपये की राशि का भुगतान किसान भाइयों को सीधे उनके बैंक खातों में किया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker