Madhya Pradeshइंदौर
कलेक्टर की डयूटी से गायब डॉक्टरों को दो टूक – तुरंत काम पर लौटो वरना गिरफ्तार हो जाओगे
इस खबर में जानिए कौन हैं वो डॉक्टर को इस वक़्त दे रहे हैं शहर को धोखा

इंदौर। शहर की कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने अंतिम चेतावनी डॉक्टरों को देते हुए कहा यदि काम पर नहीं लौटे तो अब सीधे गिरफ्तारी होगी, श्री सिंह ने आदेश जारी करते हुए उन सभी डॉक्टरों को नोडल अधिकारियों से तुरंत संपर्क करने को कहा।
इसमें से अधिकतर वही डॉक्टर है जो सामान्य स्थिति में पेशेंट से मोटी फीस लेकर अपनी दुकानें चलाते थे लेकिन आज जब शहर को उनकी वास्तव में जरूरत है तब वह गायब है, इससे पहले भी इंदौर कलेक्टर उन्हें कई बार चेतावनी दे चुके हैं लेकिन अभी तक कुछ डॉक्टर काम पर नहीं लौटे।