कैबिनेट मंत्री का आकाश पर पलटवार : आरोप लगाकर ऊपर उठना चाहतें हैं बाप बेटे, अगर आरोप सही साबित कर दें तो स्तीफा दे दूंगा और अगर नहीं तो बाप बेटे राजनीति छोड़ दें
कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा
इंदौर। विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा पिछले दिनों केबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को चेलेंज देते हुवे उनपर गम्भीर आरोप लगाए गए थे जिसके पलटवार में कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप को लेकर कहा है कि हमारे जेसो पर आरोप लगाकर लोग राजनीति में ऊपर उठने की कोशिश करते है, जनता इनको समझ चुकी है वही अपने ऊपर लगाए आरोप का खंडन करते हुवे सज्जन सिंह वर्मा बोले कि अगर मेंरे ऊपर लगाए आरोप सिद्ध कर दे तो में इस्तीफा दे दूंगा नही तो कैलाश विजयवर्गी और आकाश पर निशाना साधते हुवे कहा कि दोनों बाप बेटे राजनीति छोड़ दे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विधायको ओर सांसदों पर दिए बयान पर कहा कि कोई भी कुशल राजनेता ऐसी ही बात करेंगे, गौरतलब है कि निगम द्वारा जर्जर मकान की कार्यवाही में विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा निगम अधिकारी की पिटाई कर दी गई थी जिसके चलते उन्हें तीन दिन जेल में भी रहना पड़ा था वही जेल से छूटने के बाद विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पर आरोप लगाया था और उन्हें सीबीआई जांच करवाने को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ को खत भी लिखा था।


