Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Madhya Pradeshइंदौर

क्या आप जानते हैं की कोरोना से लड़ रहे युद्ध के लिए इंदौर कलेक्टर द्वारा बाकायदा एक वॉर रूम स्थापित है जहाँ से इस लड़ाई ही हर महत्वपूर्ण रणनीति चलाई जाती है ? आइये, हम मिलवाएं आपको कोरोना वॉर रूम के असली हीरोज़ से, जब तक लॉक डाउन पूरी तरह नहीं खुल जाएगा ये लोग कहीं नहीं जाएंगे

इंदौर में बढ़ते संक्रमित कोविड 19 मरीजों के चलते मध्यप्रदेश सरकार ने कलेक्टर मनीष सिंह की नियुक्ति के बाद तत्काल प्रभाव से आईएएस चंद्रमौलि शुक्ला को विशेष अधिकारी के रूप में नियुक्त किया और उन्हें स्वास्थ्य एवं अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी दी।

आते ही उन्होंने डॉ० पुनीत द्विवेदी  ब्रांड एम्बेसडर स्वच्छ इंदौर की मदद से 7 (नीरज मिश्रा, गुरसिमरनजीत, वृद्धि दोषी, भारत भूषण शुक्ल, अक्षत यादव, पुनीत तिवारी और अजिंक्य ) लोगों की कोर टीम के साथ  50 से अधिक वालंटियर्स को एकत्रित कर कोविड वॉर रूम का गठन किया जिसका संचालन कलेक्टर कार्यालय के अंतर्गत शुरू हुआ। डॉ०पुनीत द्विवेदी हमेशा से देश सेवा के लिए तत्पर रहे हैं और प्रशासन की विभिन्न रूप से सेवा करते रहें हैं।उन्होंने कई विश्व रिकॉर्ड भी बनाएँ हैं।

वॉर रूम स्वास्थ्य, हॉस्पिटल, ई-पास, राशन और अन्य जरूरी समस्याओं का त्वरित निवारण करने हेतु बनाया गया था, जो कि करने में वो सम्पूर्णतः सक्षम रहा।

प्राथमिकता से वॉर रूम में इंदौर में विदेश से आये हुए 8000 लोगों का डाटा एकत्रित कर सरकार को दिया गया और फिर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मदद से 3000 डॉक्टरों को फ़ोन कर उन्हें घर से ही रोजाना 25-30 मरीजों और उनके परिवारजनों की जानकारी लेने को कहा गया जिससे जिला प्रशासन के पास 1 लाख लोगों की स्वाथ्य की जानकारी इकट्ठा हो गयी और घर से ही उनकी स्वास्थ्य संबंधी किसी परेशानी का निवारण करा गया।गैरकोविड क्षेत्रों में हो रहे कोविड१९ मोबाईल ऐप सर्वेक्षण में रवि जैन का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। डॉ. पुनीत द्विवेदी के मार्गदर्शन में विगत १५ दिनों से सर्वेक्षण में सेवा दे रहे हैं।

वॉर रूम से कॉलेक्टर हेल्पलाइन भी चौबीस घण्टे संचालित कर, इंदौर की जनता की सभी परेशनियों का निवारण किया गया।दिन भर की रिपोर्ट रोजाना जिला प्रशासन को सौंपी जाती है, और जिम्मेदार अधिकारियों को निजी तौर पर डॉ पुनीत जो कि वॉर रूम समन्वयक के रूप में दिन रात मेहनत कर रहे हैं, के द्वारा फोन और वाट्सएप्प से जानकारी दे , जल्द से जल्द समस्या का निवारण किया जाता है।

यह टीम सोशल डिस्टेनसिंग का पूर्ण रूप से पालन कर, आवश्यक मेडीकल किट से लैस होकर ही काम करती थी और प्रशासन इनकी भोजन और कॉल सेन्टर की सफाई की व्यवस्था रोजाना करता था।

वॉर रूम को इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा बनाया गया कोविड 19 एप्प सर्वे करने की जिम्मेदारी मिली जिसमें 22 लाख घरों में जाकर टीम ने स्वास्थ्य सर्वे शुरू किया। टीम की प्रशासन और जनता की तरफ से काफी सराहना हो रही है। टीम मेंबर्स और वालंटियर्स ने देश सेवा के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी और निद्रा भी त्याग कर पूरे तन-मन से कार्य किया।

इंदौर के रवि जैन, उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले से यहॉ पढ़ाई करने आये भारत भूषण शुक्ला, सागर मध्य प्रदेश से नीरज मिश्रा, बुदनी से अक्षत यादव, सतना से पुनीत तिवारी एवं इंदौर से वृद्धि दोषी और अजिंक्य रेघे जैन टीम लीडर के रूप में डॉ. पुनीत द्विवेदी के साथ क़दम से क़दम मिलाकर चल रहे हैं और बार रूम के विभिन्न कार्यों का सफल क्रियान्वयन कर रहे हैं।

इसके पहले भी यह टीम स्मार्ट सिटी मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, ट्रैफिक नियंत्रण और अनेक अन्य अभियानों में डॉ. पुनीत द्विवेदी के मार्गदर्शन में कई विश्व रिकॉर्ड्स एवं कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker