Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
इंदौर

गांधी जी की 150 वीं जयंती पर इंदौर में होगी विशाल पदयात्रा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी

गांधी दर्शन पदयात्रा

इंदौर – महात्मा गांधी की जयंती के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गांधीवादी संगठनों के मार्गदर्शन में इंदौर से गांधी दर्शन पदयात्रा 19 नवंबर से 26 नवंबर तक आयोजित की जा रही है।

मध्य प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष एवं सदस्य गांधी 150 राज्य स्तरीय समिति मध्य प्रदेश शासन के चिन्मय मिश्र ने बताया कि इंदौर से भोपाल गांधी पदयात्रा का शुभारंभ 19 नवंबर को सुबह 8:30 बजे गांधी प्रतिमा पर पूर्व महाधिवक्ता श्री आनंद मोहन माथुर द्वारा किया जाएगा पदयात्रा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव के नेतृत्व में प्रस्थान करेगी।

गांधी दर्शन यात्रा में गांधीजी के सिद्धांतों एवं भजनों को प्रदर्शित करता प्रथम वाहन गांधी संदेश वाहन रहेगा साथ ही गांधी जी की प्रतिमा चरखी से सूट काटते प्रदर्शित की जाएगी यात्रा में 100 से ज्यादा है पदयात्री शामिल हो गए जिन्हें समापन समारोह मैं सम्मानित किया जाएगा 19 नवंबर से दिनांक 27 नवंबर तक गांधी दर्शन पदयात्रा 9 दिन का सफर तय कर भोपाल पहुंचेगी।

रास्ते में प्रत्येक रात्रि विश्राम स्थल पर गांधी के विचारों को युवाओं तक पहुंचाने के लिए नाटकों का मंचन किया जाएगा इसके साथ ही गांधी जी के भजनों की प्रस्तुति के आयोजन लगातार होते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker