
जयपुर की शिप्रा पथ थाना पुलिस ने सीएसटी टीम की मदद से भरतपुर निवासी एक बदमाश को देसी कट्टे और तलवार के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने थाना शिप्रा पथ जयपुर के थड़ी मार्केट में भरतपुर जिले के रहने वाले एक युवक को धारदार तलवार और देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है, पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी की जयपुर के थड़ी मार्केट में किराए से रहने वाले भरतपुर हेलेना निवासी विक्रम शर्मा उम्र 32 वर्ष 1 पावर बाइक के साथ अवैध हथियार लेकर किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है जिस पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर हथियार बरामद की, मामला आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज कर लिया गया है।



