Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

यदि एग्जिट पोल सही तो मोदी सरकार के लिए 5 साल कड़ी परीक्षा का समय।

लोकसभा चुनाव 2019 सात वा चरण समाप्त हो चुका है। सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे है। लेकिन देश कीमन्दी  मीडिया का एक्जिट पोल बीजपी गटबंधन को 300 सीट के साथ देश मे एक बार फिर मोदी सरकार का दावा कर रही है। हो सकता है एक्जिट पोल में आ रहे आकड़े सही भी हो गलत होने की उम्मीद बहुत कम है। तो अब क्या एक बार फिर देश मे अगर मोदी सरकार बनती है तो देश की जनता को मोदी भक्ति के विस्वास के बदले अगले 5 साल में क्या मिलने वाला है। क्योंकि इस चुनाव में मोदी सरकार ने देश की जनता से कोई बड़े वादे नही किये है। तो क्या मोदी सरकार आरक्षण से खोकली हो रही शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की कोशिश करेगी? क्या मोदी सरकार सरकारी स्कूलो में टॉयलेट के साथ विभिन्न विषयों के शिक्षको की कमी से अपना स्तर खो रहे स्कूलो में शिक्षकों की पूर्ति कर पायेगी? क्या मोदी सरकार सरकारी अस्पतालों में बढ़ती भीड़ में रोज डॉक्टरों की कमी से दम तोड़ते मरीजो के हितों को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों की पूर्ति कर पायेगी? क्या देश का  बेरोजगार नोजवान जो चौबीसो घंटे सोसल मीडिया पर मोदी मोदी कर अपने परिवार को 2 रोटी की व्यवस्था नही कर पा रहा उनके रोजगार की कोई व्यवस्था कर पायेगी? क्या आर्थिक मंदी के चलते जो हजारो उद्योग इन ५ सालो में बंद हुए उनके लिए या और उद्योग बंद न हो इसी कोई योजना लाएंगे।  या फ़िर अगले 5 साल कागजी योजनाओ ,जातिवाद,बेरोज़गारी, महगाई, श्रीराम मंदिर निर्माण,धारा 370 के जुमले में ही गुजर जाएंगे। पिछले 5 साल के कार्यकाल देख एक बार फिर मोदी सरकार देश की जनता को चेतावनी तो है ही मोदी सरकार को भी चेतावनी है क्योंकि देश की जनता सर पर बैठाने में देर नही लगाती तो उतार नीचे पटकने में भी देर नही करती है। अशोक रघुवंशी भारतीय न्यूज़ इंदौर।

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker