Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
इंदौर

राजवाड़ा पर प्राचीन गोपाल मंदिर पर देर रात तक लगा रहा भक्तों का तांता, धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

 

इंदौर – देश भर में जहां कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं शहर के अलग-अलग मंदिरों में कृष्ण जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया, वहीं शहर के ह्रदय स्थल राजवाड़ा पर प्राचीन गोपाल मंदिर में भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व देर रात धूमधाम से मनाया गया, जहां हजारों की तादाद में भक्तों की भीड़ उमड़ी।

शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर बने गोपाल मंदिर लगभग 1832 मैं होलकर साम्राज्य की रानी कृष्णा बाई द्वारा बनवाया गया था, यह प्राचीन मंदिर लगभग 187 वर्ष पुराना है, जहां होलकर साम्राज्य के पुजारी जी 7 पीढ़ियों से भगवान कृष्ण की सेवा की जा रही है, हर जन्माष्टमी के पर्व पर यहां काफी धूमधाम से भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया जाता है, जिसमें शहर के आम जनता भगवान कृष्ण जन्म उत्सव में भाग लेती है, इस वर्ष भी काफी धूमधाम से यह पर्व मनाया गया, जहां हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं शहर के अलग-अलग स्थानों पर भी जन्म उत्सव का माहौल देखने को मिला, कई मंदिरों में साज-सज्जा के साथ साथ भगवान कृष्ण को सोने चांदी के आभूषणों से श्रंगार कर सजाया गया, वहीं महा आरती और महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया।

शहर के आड़ा बाजार स्थित यशोदा माता मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी वहीं रोहिणी, नक्षत्र को मानते हुए मां शारदा मंदिर में कृष्ण जन्म उत्सव आज मनाया जाएगा,वहीं मंदिर की मान्यता है। आज के दिन रोहिणी नक्षत्र में जो भी निसंतान महिला माता यशोदा की गोद भर मनोकामना करती है, जो घर संतान प्राप्ती होती है, यही मानता के चलते कई महिलाएं मां यशोदा की गोद हर मनोकामनाएं मांगती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker