Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Madhya Pradeshभोपाल

MP के 50वें जिले में पहुंचा कोरोना, 294 नए पॉजिटिव मिले

भोपाल| मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में रविवार को 294 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 6665 हो गई। वहीं 290 लोगों की जान अब तक कोरोना से जा चुकी है। अब कोरोना प्रदेश के 50वें जिले में पहुंच गया। नरसिंहपुर में पहला केस सामने आया है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3810 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 26 रिजेक्ट हो गए। 3516 नेगेटिव पाए गए| वहीं 294 पॉजिटिव निकले। पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 9 मरीजों की मृत्यु हो गई। 141 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 3408 हो गई है| वहीं प्रदेश में 2967 एक्टिव केस है।

कोरोना बुलेटिन के मुताबिक 294 नए पॉजिटिव मामलों में से इंदौर में 75, भोपाल में 50, उज्जैन में 22 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं बुरहानपुर में 58 खंडवा में 6, खंडवा में 10, नीमच में 30, खरगोन धार और मंदसौर में दो-दो पॉजिटिव सामने आये हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker