Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Rajasthanजयपुर

राजस्थान में बढ़ते अपराध के ख़िलाफ़ भाजपा नेता सतीश पूनिया का जयपुर में ज़बरदस्त प्रदर्शन, हजारों की भीड़ इकट्ठी कर उड़ाई नियमों की धज्जियां, गिरफ़्तार

बढ़ते अपराधों को लेकर अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का गहलोत सरकार पर हमला पुलिस की हिरासत में पुनिया।

राजस्थान में बढ़ते अपराधों के क्रम को लेकर राजनेताओं का गहलोत सरकार पर काफी ताबड़तोड़ हमला हुआ। कभी भाजपा नेता राजेंद्र राठौर उनकी सरकार व कानून व्यवस्था पर अपराधों पर अंकुश ना लगाने को लेकर बाण छोड़ते हैं। तो, आज वहीं सोमवार को जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म व अपराधों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइंस फाटक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कोरोनावायरस की खूब धज्जियां उड़ी ना तो सोशल डिस्टेंसिंग थी। और ना ही मास्क नजर आए। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही कोरोना से ठीक हुए सतीश पूनिया ने इस बात की जानकारी 17 सितंबर को अपने ट्वीट के जरिए साझा की थी। इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता सतीश पूनिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद जयपुर पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई। फिर भाजपा की एक टीम ने बारं पहुंच पीड़ित के परिजनों से भेट की। उसी दौरान सतीश पुनिया ने राज्य सरकार को प्रदेश में हुए अपराधों व दुष्कर्म को लेकर घेरने लगी पुनिया ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार सो रही है। सारी संवेदनाएं खो चुकी है। पिछले 20 महीनों के गहलोत शासन में 4 लाख 35 हजार मुकदमे दर्ज हुए हैं। जिनमें 11 हजार 200 मामले हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, छेड़छाड़, यौन शोषण से संबंधित है। इसके बाद उन्होंने कहा कि राजस्थान शांत प्रदेश था। और आज अपराधों की दृष्टि से सर्वाधिक अपराधग्रस्त प्रदेशों में शामिल हो गया है।

BJP leader Satish Poonia’s strong protest in Jaipur against rising crime in Rajasthan

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker