Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Madhya Pradeshमध्यप्रदेश अन्य

मध्यप्रदेश उपचुनाव के लिए जारी कांग्रेस द्वारा स्टार सूची, सबसे ऊपर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम

मध्य प्रदेश में होने वाले 28 विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 30 नेताओं का नाम शामिल है। इस में सबसे ऊपर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी फिर मुकुल वासनिक और कमलनाथ का नाम है। सूची में प्रियंका गांधी और नेता दिग्विजय सिंह को छठवां और सातवां स्थान प्राप्त है। वहीं पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और युवा सांसद नकुल नाथ का नाम शामिल नहीं है। नवजोत सिंह सिद्धू और सचिन पायलट भी प्रचार करते नजर आएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में होने वाले 28 विधानसभा उपचुनाव के मतदान 3 नवंबर को और नतीजे 10 नवंबर को सामने आएंगे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker