Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Rajasthanराजस्थान अन्य

देपालपुर में किसान आंदोलन के ख़िलाफ़ बोले सोनकर – किसानों को गुमराह करने की कोशिश हो रही है

देपालपुर-सरकार द्वारा किसानों के हित में लाए गए बिल को लेकर देश विरोधी ताकते झूठ व भ्रम फैला रही हैं। जिसे हम न सिर्फ बेनकाब करना है बल्कि किसानों को इस बिल से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी देकर इस देश विरोधी प्रदर्शन का मुहंतोड़ जवाब देना है। यह बात सोमवार को आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में कई कदम उठाए जिसका लाभ किसान ले भी रहे हैं। पूर्व विधायक मनोज पटेल ने अपने सम्बोधन में बताया की बिल तथा किसानों के बहाने देश विरोधी ताकते सक्रिय हो गई और किसानों को भड़का रही हैं। यह विरोध बिल का नहीं बल्कि देश के अराजकता फैलाने के लिए किया जा रहा है। जबकि नए बिल से किसान दलालों से मुक्त होगा तथा स्वतंत्र होकर कही भी अपनी फसल बेच सकेगा। केंद्र सरकार के समर्थन में अब हर भाजपा कार्यकर्ता को मेहनत कर किसानों को जागरूक करना होगा। इस बिल से क्या क्या लाभ होगा यह बताना हमारी जिम्मेदारी होगी। इसके लिए सोलह दिसबंर को होने वाले सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता व किसान शामिल हों। उन्होंने ने कहा कि इस बिल से किसानों का वर्षो से जो शोषण हो रहा था उसे बंद किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष गोपल सिंह चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री चिंटू वर्मा,गुमानसिंह पंवार ,भारत आंजना,बब्बी दरबार,चेतन भावसार,गोपाल कटेसरिया,मुकेश जैन व मंडल अध्यक्ष उपस्तिथ थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker