इंदौर के भवर कुआं क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के नाम पर जमकर हंगामा : एक लड़की का धर्म बदलने की सूचना पर भारी संख्या में पहुंच गए हिंदू संगठन के लोग

बाईट – तन्नू शर्मा , सयोजक , बजरंग दल , इन्दौर
बाईट -दिशेष अग्रवाल , सीएसपी , इंदौर
भवर कुआं थाना क्षेत्र में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और धर्मांतरण कराने के आरोप लगाए, बता दे जब इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर रवाना किया । भवर कुआं थाना के ठीक पीछे सत्य प्रकाश संस्था में आज विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रार्थना के लिए एकजुट हुए थे, इस दौरान इस बात की जानकारी हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और नेताओं को भी लग गई और वह भी वहां पर पहुंच गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया वही प्रार्थना सभा में भाग लेने आए महिला और युवतियों का कहना था कि वह जहां पर प्रार्थना के माध्यम से अपनी विभिन्न बीमारियों को ठीक करने के लिए आए हुए हैं और इसके लिए किसी तरह के कोई पैसे या अन्य तरह का प्रलोभन नहीं दिया है | फिलहाल इंदौर पहुंचे महिलाओं और युवतियों का कहना है कि वह इंदौर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही धार अलीराजपुर व अन्य जगहों से प्रार्थना के लिए इकट्ठा हुए हैं । वही इस बात की जानकारी जब हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी तो वह बड़ी संख्या में वहां पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया, वही हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना था, कि यहां पर इंदौर के आसपास के साथ ही दूरदराज के ग्रामीणों को बहला कर लाया गया है और उनका धर्मांतरण करवाया जा रहा है बता दें जो महिला और युवतियां यहां पर आई हुई है उनको पैसे देकर यहां पर धर्मांतरण के लिए लाया गया है और इसकी पूरी जांच होना चाहिए और जो भी दोषी है उन पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए । वही इस बात की जानकारी जब पुलिस के आला अधिकारियों को लगी तो क्षेत्रीय सीएसपी में एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंचे और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है | कि इस पूरे ही मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी वहीं पुलिस का भी कहना है कि यहां पर बिना अनुमति इस तरह से कार्यक्रम किया जा रहा था और आसपास के क्षेत्रों की बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं को लाया गया था फिलहाल पूरे मामले में काफी बारीकी से जांच भी की जा रही है । फिलहाल इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा भी किया और वहां पर तोड़फोड़ करने का प्रयास भी किया लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर वहां से रवाना किया ।



