Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Madhya Pradeshइंदौरभोपालमध्यप्रदेश अन्य

बन गई देश की पहली ‘ आत्मनिर्भर ‘ सरकार, भाजपा ब्रांड सरकार में तकरीबन आधे मंत्री पूर्व कांग्रेसी , कुल 33 मंत्रियों में से सिंधिया खेमे के 11 जबकि कमलनाथ सरकार में सिर्फ 6 थे

विशेष - डॉ सौरभ माथुर, चीफ़ एडिटर

भोपाल। माननीय प्रधानमंत्री जी हाल ही में दिया हुआ नया मूल मंत्र आज मायनों में मध्यप्रदेश में साकार होता हुआ दिखा जहां भाजपा ब्रांड की सरकार में करीब 40 परसेंट मंत्री पूर्व कांग्रेसी थे, कुल मिलाकर सरकार सही मायनों में ना तो भाजपा समर्थित है और ना ही कांग्रेस समर्थित है इसीलिए उसे एक आत्मनिर्भर सरकार के रूप में देख सकते हैं।

प्रदेश की राजधानी भोपाल में जिन 28 नए मंत्रियों ने शपथ ली है उसमें से 9 मंत्री सिंधिया में से जब के 7 मंत्री शिवराज की टीम से बने हैं।

इसमें शिवराज चौहान के खास गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, यशोधरा राजे और विश्वास सारंग मंत्री बने जबकि प्रभु राम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, इमरती देवी और प्रद्युम्न सिंह पुरानी कमलनाथ सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

विस्तार होने के बाद मुख्यमंत्री समेत अब कैबिनेट में कुल 24 मंत्री हो गए हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस सरकार में सिंधिया खेमा ही बहुत भारी है क्योंकि मौजूदा सरकार में कुल 11 मंत्री सिंधिया कोटे से है जबकि कमलनाथ सरकार में सिर्फ छह मंत्री ही सिंधिया समर्थक थे इनमें से भी कांग्रेस छोड़कर आए और आज मंत्री बने जिन नेताओं को जोड़ कर देखें इनकी संख्या 14 तक पहुंच जाती है

नए चेहरों में भी उषा ठाकुर सरीखे दबंग नेताओं को मंत्री बनाया गया है जिनमें ओमप्रकाश सकलेचा, प्रेम सिंह पटेल, मोहन यादव, हरदीप सिंह डांग, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव और एंदेल सिंह कसाना है तो वहीं राज्य मंत्रियों में से भरत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामखेलावन पटेल और रामकिशोर कावरे नया चेहरा है।

आज के मंत्रिमंडल विस्तार को देखकर यह भी तय ही मान लेना चाहिए कि विभागों के बंटवारे में भी सिंधिया खेमा भारी पड़ेगा, बहरहाल अब देश की पहली आत्मनिर्भर सरकार प्रदेश के लिए कितनी प्रगतिमय साबित होगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

20 नए कैबिनेट मंत्रियों में 5 सिंधिया खेमे से जिसमें से 4 कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे, 7 शिवराज सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं

1 गोपाल भार्गव पहले भी मंत्री रहे
2 विजय शाह पहले भी मंत्री रहे
3 जगदीश देवड़ा पहले भी मंत्री रहे
4 बिसाहूलाल सिंह नया चेहरा, कांग्रेस से भाजपा में आए
5 यशोधरा राजे पहले भी मंत्री रहीं
6 भूपेंद्र सिंह पहले भी मंत्री रहे
7 ऐंदल सिंह कंसाना नया चेहरा, कांग्रेस से आए, कभी दिग्विजय के करीबी थे
8 बृजेंद्र प्रताप सिंह पहले मंत्री रहे
9 विश्वास सारंग पहले भी मंत्री रहे, शिवराज के करीबी
10 इमरती देवी सिंधिया खेमे से, कमलनाथ सरकार में मंत्री रहीं
11 प्रभुराम चौधरी सिंधिया खेमे से, कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे
12 महेंद्र सिंह सिसोदिया सिंधिया खेमे से, कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे
13 प्रद्युम्न सिंह तोमर सिंधिया खेमे से, कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे
14 प्रेम सिंह पटेल नया चेहरा
15 ओमप्रकाश सकलेचा नया चेहरा
16 उषा ठाकुर नया चेहरा
17 अरविंद सिंह भदौरिया नया चेहरा, ऑपरेशन लोटस के किरदार
18 मोहन यादव नया चेहरा
19 हरदीप सिंह डंग नया चेहरा, कांग्रेस से आए
20 राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव नया चेहरा, सिंधिया खेमे से

8 राजयमंत्री बने जिसमें से भी आधे सिंधिया के ख़ेमे से
1 भारत सिंह कुशवाह नया चेहरा
2 इंदर सिंह परमार नया चेहरा
3 रामखिलावन पटेल नया चेहरा
4 रामकिशोर कांवरे नया चेहरा
5 बृजेंद्र सिंह यादव सिंधिया खेमे से, नया चेहरा
6 गिर्राज दंडोतिया सिंधिया खेमे से, नया चेहरा
7 सुरेंद्र धाकड़ सिंधिया खेमे से, नया चेहरा
8 ओपीएस भदौरिया सिंधिया खेमे से, नया चेहरा

cabinet ministers expansion in mp govt

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker