CrimeMadhya Pradeshइंदौर
अन लॉक में फिर शुरू एडवाइजरी के नाम पर ठगी, चंडीगढ़ की महिला से ठगे 3.5 लाख, विजय नगर पुलिस ने मामला किया दर्ज

कोरोना काल में फ़ोन पर महिला से ठगे साढ़े तीन लाख रुपए पुलिस ने ई-मेल द्वारा शिकायत दर्ज कर शुरू की कार्यवाही |
चंडीगढ़ में रहने वाली अंजलि जायसवाल ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत विजय नगर पुलिस को भेजी | वर्तमान स्थितियों के चलते महिला के भेजे गए शिकायती ई मेल पर पुलिस ने खुद केस दर्ज किया | महिला के मुताबिक इंदौर की एक एडवाइजरी कंपनी के कर्मचारी राहुल ने फ़ोन के जरिये उनसे साढ़े तीन लाख रुपए का शेयर बाजार में निबेश करवाया | राहुल ने बढे मुनाफे का झांसा देते हुए ये धोखाधड़ी की | निवेश के बाद न ही मुनाफा मिला , बल्कि निवेश की गई राशि भी वापस नहीं की गई | डी आई जी हरिनरायणचारी मिश्र ने मामले की पुष्टि की है | पुलिस की कार्यवाही और आरोपी की तलाश अभी जारी है |
again fake started on the name of advisory after lockdown