Madhya Pradesh
Bjp सांसद कीर्ति आजाद ने Bjp सांसद कीर्ति आजाद ने थामा कांग्रेस का हाथ कांग्रेस का हाथ

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सांसद कीर्ति आजाद, राहुल गांधी ने दिलाई सदस्यता
कीर्ति आजाद को कांग्रेस की सदस्यता।
आजाद कांग्रेस की सदस्यता पहले ही लेने वाले थे, पुलवामा हमले की वजह से तारीख आगे बढ़ाई थी
कीर्ति 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर दरभंगा से सांसद चुने गए
पटना. लंबे समय से भाजपा से नाराज चल रहे दरभंगा सांसद कीर्ति आजाद सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आजाद को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कीर्ति ने भी ट्वीट करके नई पार्टी ज्वाइन करने की जानकारी दी। उन्हाेंने लिखा, ‘‘मैंने मिथिला की परंपरा के अनुसार राहुल गांधी को मखाना की माला, पाग और चादर से सम्मानित किया।’’