Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Madhya Pradeshमध्यप्रदेश अन्य

इंदौर के देपालपुर में रात 12:00 बजे से भारी बारिश, पावर ग्रिड में घुसा पानी, यशवंत सागर के खोले गेट

देपालपुर- नगर और आस-पास के इलाकों में रात 12 बज से भारी बारिश ने कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में 24 घंटे में सुबह 8 बजे तक 8इंच बारिश हो चुकी है। इस सीजन में अब तक शहर में 32 इंच बारिश हो गई है। इंदौर के करीब हातोद और यशवंत सागर के पास के गावों में पानी भर गया है। तालाब और खेत भी पानी से भर गए हैं। हालत यह है कि गांव में गाड़‍ियां बारिश के पानी में डूब गयी है। प्रदेश का दूसरा बड़ा तालाब बनेडिया का लगभग पूर्णता की ओर है और जिस हिसाब से बारिश का दौर जारी है ऐसे में आज शाम तक या रात में पाज चालू होने की पूरी संभावना है।
तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में पानी घुसने की समस्या आयी है बाकी जान,माल या किसी पशु को कोई हताहत नही हुआ है।हमारी टीम पूरे क्षेत्र में नजर रखे हुए है।
देपालपुर ग्रिड में भी पानी घुसा है जब तक ग्रिड में पानी रहेगा तब तक लाइट बन्द रहने की भी संभावना है।

यशवंत सागर डेम के गेट खोले गए

यशवंत सागर डेम के दो गेट रात में ही खोल दिए गए थे, सुबह 6 गेट खोले गए हैं। सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र और नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल निगम के कंट्रोल रूम पहुंचे। इसके बाद वे शहर शहर के दौरे पर निकलेंगे, कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को फील्ड पर रहने के निर्देश दिए हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी अशोक राठौर ने बताया कि निगम कमिश्नर सुबह 4 बजे से हालात का जायजा ले रही हैं। कंट्रोल रूम के पास सुबह तक करीब 20 इलाकों में पानी भरने की शिकायत आई हैं, जहां टीम पहुंचाई जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker