नवरात्रे 17 अक्टूबर से, 31 अक्टूबर तक हर रोज़ त्यौहार

अक्टूबर के अगले पखवाड़े से उत्सव व पर्व से भरे त्योहारों की शुरुआत होगी । इस माह में नवरात्रि ,दशहरा ,शरद पूर्णिमा जैसे त्योहार आने वाले है। इन त्योहारों में दान पुण्य करने की परम्परा होती है। कोरोना जैसी महामारी के चलते ये सब शायद नहीं हो पाएगा। इससे पहले कृष्ण जन्माष्टमी ,गणेश उत्सव जैसे त्योहार भी घर पर रह कर मनाए गए । इस अक्टूबर में त्योहारों की धूम है। जो धूमधाम से मनाए जाते है। जैसे 13 अक्टूबर को कमला एकादशी है। यह इस महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इस को भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसका व्रत भी रखा जाता है। ऐसे ही 16 अक्टूबर को इस महीने की अमावस्या है ।अमावस्या के दिन अधिक मास खत्म होगा। इस दिन नदी में स्नान कर लोगों को धन दान किया जाता है। 17 अक्टूबर से अश्वनी मास कि शुरुआत होगी ।उस दिन से नवरात्रि की शुरुआत होगी। यह दिन अश्वनी महीने का पहला दिन होता है। इस दिन देवी दुर्गा की स्थापना के साथ सूर्य देव की भी पूजा करते है। 20 अक्टूबर को विनायक चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश जी के8 पूजा होती है। 24 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी है। इस दिन देवी को 8 वां दिन होता है। 25 अक्टूबर को नवमी है ।इस दिन माता का आखरी दिन होता है इसके अगले दिन दशहरा होता है। उस दिन श्री राम की पूजा के साथ ही शमी के पेड़ की भी पूजा होती है। 27 अक्टूबर को एकादशी है। यह व्रत सभी पापों को खत्म कर देता है। 30 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है।31 अक्टूबर से कार्तिक मास शुरू होगा। इस दिन से पंचांग भेद के अनुसार इस दिन पूर्णिमा है।
festivals starting from next week of October