Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
इंदौर

Lockdown में गैंगरेप ! इंदौर के लसूडिया पंचवटी टाउनशिप में अकेली रह रही महिला से लूट की नियत से घुसे बदमाशों ने रेप किया, आरोपी नाबालिग, घटना से पूरे क्षेत्र में खौफ और गुस्सा !

इंदौर में लॉकडाउन में घरों में घुसकर बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लसूड़िया थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली 36 वर्षीय महिला के घर में गुरुवार देर रात घुसे बदमाशों ने पहले 50 हजार रुपए चुराए। इसके बाद महिला को अकेला देख उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह डायल 100 को मिली। इसके बाद उसने महिला को ले जाकर पहले मेडिकल करवाया। महिला के बयान के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

इंदौर पुलिस ने चंद घंटों में गैंग रेप के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,एक आरोपी फरार,चोरी की नीयत से घर मे घुसे थे बदमाश,पहले 50 हजार चोरी किये,घर मे अकेली महिला को देख तीनो ने महिला के साथ किया गैंगरेप, जी हां गुरुवार देर रात लसूडिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली 36 वर्षीय महिला घर में अकेले रहती थी। इस कारण उन्होंने यह योजना बनाई थी। देर रात घुसे बदमाशों ने पहले 50 हजार रुपए चुराए। इसके बाद महिला को अकेली देख उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही एक अरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है एक आरोपी का नाम दीपक और अन्य दो नाबालिग हैं। दोनो अरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी दीपक पंचवटी के आसपास वाले इलाके में ही रहता था। उसने महिला को अकेला देख यह योजना बनाई।

बाईट – राजेश रघुवंशी,एएसपी

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker