अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस आज : देश बच्चियों के साथ रेप जैसी घिनौनी घटनाओं से जूझ रहा , बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ सिर्फ स्लोगन है बनकर रह गए

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस
संयुक्त राष्ट्र ने 19 दिसंबर को दुनिया भर में लड़कियों के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में पूरी दुनिया मनाया जाता है।
लड़कियों को लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और उसके सामने आने वाली चुनौतियों को खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।
परंतु आज पूरे विश्व में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार, और रेप जैसे घिनौने वारदात काफी तेजी से बढ़ रहा है। यूएन की एक रिपोर्ट कहती है कि दुनिया में औरतों के साथ सबसे ज्यादा हिंसा और रेप की घटनाएं घर के अंदर होती है।
आज सोशल मीडिया पर औरत को बलात्कार की धमकी तो ऐसी हो गई है जैसे कि मामूली बात हो। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की छोटी सी बेटी को सोशल मीडिया पर रेप की धमकियां दी जा रही है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग का खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर धोनी की बेटी को रेप की धमकियां मिली।
भारत में हर रोज औसतन 90 से अधिक बलात्कार के मामले दर्ज किए जाते हैं। इसमें सबसे ज्यादा राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र आता है। देश की राजधानी नई दिल्ली भी इससे अछूता नहीं है। NCRB के सालाना सर्वेक्षण के अनुसार दिल्ली को महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर चुना गया।
आज हमारे देश में महिलाओं को आर्थिक ,सामाजिक और शारीरिक रूप से सशक्तिकरण करने की जरूरी है।
International Girl’s Day