
जयपुर:- नगर निगम चुनाव 2020 में हेरिटेज में मुनेश गुर्जर ने बाजी मार ली है। हेरिटेज निगम में कांग्रेस से मुनेश गुर्जर मेयर बनी हैं। 56 वोट कांग्रेस की मुनेश को मिले हैं। इसके साथ ही कांग्रेस का दावा सही साबित हुआ। कांग्रेस ने 56 वोट मिलने का दावा किया था। जयपुर हेरिटेज में मुनेश गुर्जर के जीतने के बाद टीम कांग्रेस में जश्न का माहौल है। जयपुर हेरिटेज से मुनेश गुर्जर महापौर बनीं हैं। बता दें कि आज राजस्थान में जयपुर, जोधपुर और कोटा की नगर निगमों के लिए मेयर का चुनाव हुआ। मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ था। निगम ग्रेटर में मेयर का चुनाव हो चुका है। वोटिंग सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक हुआ। मेयर चुनाव की मतगणना वोटिंग के तुरंत काउंटिंग हुई। कल उपमहापौर निर्वाचन के लिए चुनाव होंगे। बता दें कि मतदान स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, पार्षदों के अलावा किसी को एंट्री नहीं दी गई. बाड़ाबंदी से पार्षदों को मतदान स्थल लाया गया |