Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
States

राहुल प्रियंका 35 सांसदों के साथ से फिर चले हाथरस

राहुल प्रियंका 35 सांसदों के साथ से फिर चले हाथरस।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज फिर हाथरस के लिए रवाना हुए। उनके साथ 35 सांसद भी शामिल है। आज सुबह 10:10 बजे राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती। जानकारी के मुताबिक हाथरस जिले में धारा 144 लगा है व सीमाएं भी सील है। और विपक्षी दलों के नेताओ को पीड़ित के गांव जाने की अनुमति नहीं है। इससे पहले गुरुवार को हाथरस के लिए जा रहे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ही रोक दिया था। जब वे नहीं माने तो यूपी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेवर के पास स्थित फार्मूला-1 गेस्ट हाउस ले गई। पुलिस ने उनसे कहा कि आपने धारा 188 का उल्लंघन किया है। पुलिस ने राहुल गांधी की कॉलार भी पकड़ी थी। वे धक्का-मुक्की के कारण नीचे गिर गए थे। राहुल और प्रियंका को 4 घंटे हिरासत में रखने के बाद शाम 6:30 बजे छोड़ा गया। यही, नहीं शुक्रवार को तृणमूल के नेताओं ने भी गैंगरेप पीड़ित के गांव में जाने का प्रयास किया था, परंतु पुलिस ने गांव के बाहर ही उन्हें रोक दिया था। सांसद डेरेक ओ ‘ब्रायन को पुलिस ने धक्का देकर गिरा दिया था। जिस पर सांसद प्रतिमा मंडल और पूर्व सांसद ममता ठाकुर ने हाथरस सदर के एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा के विरुद्ध अशिष्ट व्यवहार का मामला दर्ज करवाया है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker