Madhya Pradeshइंदौर
खेल मंत्री यशोधरा राजे ग्वालियर हॉकी अकादमी में किया निरीक्षण , कंपू महिला हॉकी परिसर में ली अफसरों संग बैठक

आज सुबह मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे ने हॉकी अकादमी में जाकर निरीक्षण किया। वहां जाकर सभी खिलाड़ी से परिचय लिया, और उनसे बात की तथा उनसे पूछा कि कोई परेशानी तो नहीं आ रही है। इसके बाद कंपू में महिला हॉकी परिसर ने अफसरों के साथ बैठक की। निरीक्षण के समय यशोधरा राजे को अकादमी में गन्दगी दिखी जिसे लेकर बैठक में अफसरों को निर्देश दिए। इसके साथ ही 2 साल में किए गए कार्य और उनकी सफलता को लेकर बात की। इसके बाद जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों से बात की। जिसमें उन्हें परेशानी के बारे में पूछा। और अफसरों को अकादमी में सुधार करने के निर्देश दिए। उसके बाद शाम को ही वापस रवाना हो जाएंगी।