Madhya Pradesh
साड़ी शोरूम मालिक ने फाँसी लगा जान दी : हीरानगर का मामला
एस एन दुबे (जांच अधिकारी)
विनय मृतक के भाई
इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में कर्ज से परेशान होकर एक व्यक्ति ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
हीरानगर क्षेत्र के गौरी नगर में रहने वाले सुजीत पिता कैलाश कुशवाह उम्र 30 वर्ष ने कर्ज से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।मृतक सुजीत के भाई ने बताया कि सुजीत शादी-शुदा है और घर के नीचे ही साड़ी की दुकान संचालित करता था।सुजीत ने कई लोगो से कर्ज ले रखा था जिसके बाद कल रात उसने कर्ज से परेशान होकर अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।



