Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

टूट गयी है माला मोती बिखर गए. लोकसभा चुनाव 2019 भारतीय जनता पार्टी सत्ता खोती नजर आ रही है

टूट गयी है माला मोती बिखर गए. लोकसभा चुनाव 2019 भारतीय जनता पार्टी सत्ता खोती नजर आ रही है? 2018 विधानसभा चुनाव में जिस तरह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने संघटन की मनमानी का तोफा कोंग्रेस को सत्ता सोप कर दिया है। लोकसभा चुनाव में भी माहौल में परिवर्तन जैसी कोई बात नजर नही आ रही। केंद्र और प्रदेश bjp संघटन एक ओर जहाँ अभी तक आँख ओर कान बंद कर अपने निर्णय नाराज bjp कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो पर थोपते नजर आ रहे है। वही कांग्रेस युवा नेतृत्व के साथ सत्ता के सिंहासन की तरफ देश की जनता के साथ bjp कार्यकर्ताओ के समर्थन से परम उत्साह में आगे बढ़ते दिखाई दे रही है। बात इंदौर की करे तो लगातार 8 बार की सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन भी चुनाव में जीतते नजर नही आ रही है अगर पार्टी टिकट देती है अभी स्पष्ट नही।वही कांग्रेस से कौन लड़ेगा किससे है मुकाबला ये बाद कि बात है पहले तो इंदौर bjp के हारे जीते पार्षद,विधायक व वरिष्ट नेतागण एवं कार्यकर्ता ताई या ताई के अलावा कोई और के समर्थन में कार्य करने को तैयार हो। अभी तो हालात ये है कि bjp कई गुटो में बेटी नजर आ रही है। पूरे देश प्रदेश में bjp नेताओ का विरोध आपसी मनमुटाव एक दूसरे नेताओं का राजनीतिक भविष्य खत्म करने की साजिशें स्पष्ट जनता को नजर आ रही है। विधायको का विरोध है उनके क्षेत्र के भाजपाइयों से पार्षदो का विरोध है महापौर से खुद ताई के विरोध में पहली बार आक्रोश फुट चुका है। तो मतलब साफ दिख रहा है टूटी हुई माला है इसका जुड़ना हर चुनाव परिणाम के बाद मुश्किल होता जा रहा है। अशोक रघुवंशी पत्रकार भारतीय न्यूज़ इंदौर

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker