Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Madhya Pradeshभोपाल

मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ कोरोना के प्रति जनजागरण में जुटें मोर्चा : विष्णुदत्त शर्मा

ई-प्लेटफार्म के जरिए लोगों तक पहुंचाएं मोदी सरकार की उपलब्धियां : भगत

भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़े निर्णय के कारण संभव हुआ है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष में ऐसे काम हुए हैं जिन्हें आजादी के बाद से राजनैतिक नफा नुकसान को लेकर कांग्रेस ने लटकाए रखा था। धारा 370, राम मंदिर और नागरिकता संशोधन कानून जैसे अहम मुद्दों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दृढ़ता के साथ राष्ट्रीय भावनाओं के अनुरूप हल किया। सरकार के इन कामों को हम अभियान के माध्यम से घर-घर तक ले जाएं और कोरोना महामारी के प्रति लोगों में जनजागरण अभियान चलाएं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मोर्चा पदाधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से कही। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने भी मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित किया।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे अभियान की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने सोमवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, किसान मोर्चा एवं महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों से अलग अलग चर्चा की। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री विनोद गोटिया, प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, श्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह शामिल हुए। महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती लता ऐलकर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष श्री गजेन्द्र पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री सूरज कैरो, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत ने अभियान में मोर्चा द्वारा किए जाने वाले कार्यो से नेतागणों को अवगत कराया।

समाज के हर वर्ग तक पहुंची हमारी सरकार
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 6 वर्षों के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का काम किया है। बहनों के लिए उज्जवला और मुद्रा योजना जैसी अन्य योजनाएं प्रारंभ कर महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। वहीं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़े स्थानों को पंचतीर्थ बनाकर अनुसूचित जाति वर्ग का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून लाकर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित किए जाने वाले अल्पसंख्यकों, अनुसूचित वर्ग के लोगों को सुरक्षा और सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि धारा 370 और 35 ए को खत्म कर मोदी सरकार ने कश्मीर में विस्थापित 5 लाख हिन्दुओं और सिखों को फिर से बसाने में आ रही तमाम रुंकावटों को दूर किया है। मोदी सरकार के यह निर्णय मजबूत भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित हुए हैं। इन निर्णयों को आमजन तक ले जाने का काम मोर्चा कार्यकर्ताओं को करना है।

मोदी जी के साहसिक निर्णय को विश्व में सराहा
श्री शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी से भारत ही नहीं पूरा विश्व प्रभावित है। ऐसे विकट समय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के त्वरित और साहसिक निर्णय से भारत कोरोना योद्धा के रूप में वैश्विक मंच पर उभरा है। आर्थिक रूप से संपन्न देश कोरोना से हार चुके हैं। वहीं भारत कुशल नेतृत्व और जनता के आत्मविश्वास के बल पर कोरोना से निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। विश्व के अन्य देशों को ऐसे विकट समय में भारत ने मदद कर यह बता दिया कि उसके पास एक सक्षम नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट को लेकर हम अभियान के दौरान फेस मास्क, सेनेटाइजर जैसी वस्तुओं का वितरण कर लोगों को जागरूक बनाने में जुट जाएं। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दिए गए 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर पैकेज से जनता को अवगत कराएं।

हर बूथ पर 2 कार्यकर्ता 100 घरों तक संपर्क करें : सुहास भगत
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे महासंकट से निपटने में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तत्परता के साथ निर्णय लिए। चाहे प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने की बात हो, जनजागरूकता को लेकर चलाए गए विशेष अभियान हों या आत्मनिर्भर भारत के लिए 20 लाख करोड़ का विशेष पैकेज हो, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हर क्षेत्र में हर वर्ग का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि धारा 370, 35 ए, तीन तलाक, राम मंदिर निर्माण और नागरिकता संशोधन अधिनियम जैसे कड़े और बड़े फैसले हैं, जो सिर्फ श्री नरेन्द्र मोदी जी के कारण ही संभव हुए हैं। केन्द्र सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलने वाले अभियान वर्चुअल रैली और वर्चुअल कान्फ्रेंस के लिए मोर्चा कार्यकर्ता जुट जाएं। साथ ही हर मोर्चा विभिन्न समूहों तक वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हर बूथ पर दो कार्यकर्ता 100 घरों तक डोर टू डोर संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker