Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Madhya Pradesh

मोदी सरकार के आम बजट में मध्य प्रदेश से सौतेला व्यवहार, 2677 करोड़ की कटौती, 20 जुलाई को कलेक्टोरेट पर धरना देँगे : विनय बाकलीवाल, कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष

विनय बाकलीवाल कार्यकारी अध्यक्ष शहर कांग्रेस इंदौर

नरेंद्र मोदी सरकार ने संसद में जो आम बजट प्रस्तुत किया है, उसमें कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। प्रदेश के हिस्से में 2677 करोड़ रुपए कम आवंटित किए गए हैं। कांग्रेस ने राज्य के साथ हुए इस भेदभाव और इस तुगलकी निर्णय के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ धरना देने की घोषणा की।

कलेक्टोरेट चौराहे पर 20 जुलाई को धरना दिया जाएगा, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में यह धरना-आंदोलन होगा। इसमें मंत्री, विधायक, प्रदेश, जिला, शहर पदाधिकारी, ब्लॉक के पदाधिकारी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद, मोर्चा संगठन के पदाधिकारी और कांग्रेस नेता सहित कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। धरने के बाद प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।इधर, बाकलीवाल ने कहा कि आश्चर्य इस बात का है कि प्रदेश से चुने गए भाजपा के 28 सांसदों में से एक ने भी प्रदेश के साथ हुए इस भेदभाव के विरूद्ध अपनी आवाज नहीं उठाई। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने पर यह भेदभाव किया गया है। इसका विरोध करने के लिए ही कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ धरना देने जा रही है।

उन्होंने कहा कि धरना देने के बाद कांग्रेस प्रदेश के सभी 28 भाजपा सांसदों एवं केन्द्र सरकार के कपटपूर्ण रवैये के खिलाफ जन जागृति अभियान चलाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker