Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Madhya Pradesh

लावारिस पडे़ हैं 18 लाख के डिवाइडर

बदनावर, मप्र।
गत जुलाई में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान आंबेडकर चौराहे से बस स्टेंड व बैजनाथ महादेव मंदिर के पास सीसी रोड पर एवं बडी़ चौपाटी पर आवागमन व्यवस्थित करने की दृष्टि से लगाए गए प्लास्टिक के डिवाइडर हटा दिए गए थे। जिन्हें करीब 8 माह बाद भी नहीं लगाया जा सका है। यह कीमती डिवाइडर अस्पताल परिसर के साथ ही इधर उधर कई जगह लावारिस हालत में बिखरे पड़े हैं।
करीब डेढ़ साल पहले घटिया किस्म के यह डिवाइडर लघु उद्योग निगम द्वारा नगर परिषद को सप्लाय किए गए थे। 18 लाख रुपए के 181 नग निगम द्वारा भिजवाए गए थे। रोड पर रखने के कुछ दिनो बाद ही इनमें वाहनो के टकराने से टूट फूट शुरू हो गई थी। कुछ समय में ही कई बांके टेड़े होकर टूट गए थे। जनआशीर्वाद यात्रा के आगमन कें पहले भी विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान इन्हें हटाया गया था। किंतु कार्यक्रम निबटने के तुरंत बाद इन्हें रोड पर जमा दिया गया था। चौड़ी सडक पर इन्हें रखने से वाहनों के अपने साइड से चलने के कारण कुछ लोगो ने इस पहल का स्वागत किया था। किंतु कइयों ने इसे अनावश्यक खर्च बताकर नकार दिया था।
डिवाइडरो में पानी भरने की व्यवस्था है। जिससे उन्हें आसानी व मनमाने तरीके से खिसकाया नही जा सकता हैं। इनमें पानी भरने के बाद कई बार बदमाशों द्वारा वाल खोल देने से पानी बह जाता था। इससे परेशान निकाय ने बाद में रेत भर दी थी। किंतु वह भी टूटने के कारण टिक नही पाई। अब यह डिवाइडर लावारिस हालत में इधर उधर बिखरे पडे हैं और लोगों द्वारा मनमाना उपयोग किया जा रहा हैं।

कैलाश गुप्ता, भारती न्यूज़, बदनावर

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker